Crime News

अदालत आज सुनाएगी फैसला, भजन गायक समेत परिवार के चार सदस्यों का बेरहमी से किया था कत्ल

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, शामली: शामली में बहुचर्चित प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक के जघन्य हत्याकांड में फैसले की घड़ी आ गई है। आज यानी बुधवार को दोषी करार दिए शिष्य हिमांशु सैनी को साढ़े चार साल बाद सजा सुनाई जाएगी। फैसले […]

Spread the love

 प्रयागभारत, शामली: शामली में बहुचर्चित प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक के जघन्य हत्याकांड में फैसले की घड़ी आ गई है। आज यानी बुधवार को दोषी करार दिए शिष्य हिमांशु सैनी को साढ़े चार साल बाद सजा सुनाई जाएगी। फैसले की घड़ी को लेकर पीड़ित परिवार की आंखों में अपनों को खोने का गम है तो वही हत्यारे को कानून द्वारा सजा मिलने की खुशी भी है।

30 दिसंबर 2019 की रात शामली के थाना आदर्श मंडी की पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेह लता, मासूम बेटी वसुंधरा और बेटे भागवत की घर में ही रहने वाले शिष्य हिमांशु सैनी ने तलवार और खंजर से हत्या कर दी थी। हत्यारे ने अजय की गाड़ी की डिक्की में भागवत के शव को रखा और पहले अपने गांव झाड़खेड़ी गया। उसके बाद दिल्ली पहुंचा। देर रात दिल्ली से लौटकर हत्यारे ने अजय पाठक की गाड़ी को पानीपत टोल प्लाजा के पास खड़ी कर उसमें आग लगा दी थी। मासूम भागवत का शव गाड़ी के साथ काफी हद तक जल गया था।

गाड़ी में आग देखकर पानीपत पुलिस ने हिमांशु सैनी को दबोच लिया और गाड़ी की आग बुझाई। गाड़ी की डिक्की में भागवत का अधजला शव मिलने पर पानीपत पुलिस ने हिमांशु और गाड़ी को शामली आदर्श मंडी पुलिस को सौंप दिया था। आदर्श मंडी पुलिस ने हत्यारे हिमांशु सैनी की निशानदेही पर लूट के माल के साथ हत्या में प्रयुक्त तलवार और खंजर भी बरामद किया था।

हत्यारे का ये था प्लान
पुलिस पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि उसका प्लान चारों के शवों को गाड़ी में डालकर कहीं ऐसी जगह डालने का था जिसका किसी को पता ना चल सके। इस प्लान में हत्यारे ने मासूम भागवत के शव को तो अजय पाठक की गाड़ी की डिक्की में रख लिया लेकिन। इस दौरान दिन निकलना शुरू हुआ तो हिमांशु की हिम्मत नहीं हुई कि वह अन्य शवों को भी गाड़ी में डाल सके।

देशभर में फैली थी गूंज
चौहरे हत्याकांड की गूंज पूरे देश में फैली थी। मृतक अजय पाठक के बड़े भाई हरिओम पाठक ने थाना आदर्श मंडी में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हिमांशु सैनी का चालान करके कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेजा गया था। तब से आज तक हिमांशु सैनी मुजफ्फरनगर जेल में बंद है।

आज मिलेगा इंसाफ
मृतक अजय के भाई हरिओम पाठक ने बताया कि आज परिवार को इंसाफ मिलेगा। सुबह ही सुनवाई के लिए वह अपने अन्य भाइयों के साथ कैराना कोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

पुलिस ने यह किया था खुलासा
बेटे का शव मिलने के बाद तत्कालीन एसपी विनीत जायसवाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि हत्यारे हिमांशु सैनी पर काफी कर्ज था। कर्ज उतारने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। हत्यारा अपने गुरु अजय पाठक के घर में ठाट-बाट देखता था। जिस पर उसने अपने गुरु के घर में लूट की योजना बनाई और इस दौरान परिवार के चारों लोगों हत्या कर जेवरात और नगदी लूट ली थी। हत्यारे को रिमांड पर लेने के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र के संत नगर स्थित फ्लैट से 22 लाख के जेवर, दो लाख की नगदी, तीन कीमती घड़ियां, गिटार भी बरामद किया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि हिमांशु ने दिल्ली के बुराडी के संतनगर में किराए पर फ्लैट लिए हुए था, जहां से नगदी ओर जेवरात बरामद किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *