Education

आज ही करें राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून सत्र के लिए पंजीकरण, NTA इतने बजे बंद करेगा Application विंडो

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, जूनियर रिसर्च फेलोशिप पाने या पीएचडी दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। इन सभी के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, जूनियर रिसर्च फेलोशिप पाने या पीएचडी दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। इन सभी के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के जून 2024 सत्र में सम्मिलित होने के लिए पंजीकरण (UGC NET June 2024 Registration) की प्रक्रिया 20 अप्रैल से चल रही है। यह आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 10 मई को समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे अंतिम क्षणों (रात 11.50 बजे) का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अप्लीकेशन सबमिट कर लें।

UGC NET June 2024 Registration: ऐसे करें पंजीकरण

NTA द्वारा UGC NET जून 2024 सत्र के लिए पंजीकरण ऑनलाइन मोड में इस परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.ac.in पर स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें और फिर नये पेज पर दिए गए लिंक से पहले पोर्टल का रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल से लॉग-इन करके उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण (UGC NET June 2024 Registration) कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें UGC NET के लिए पंजीकरण के दौरान ही निर्धारित परीक्षा शुल्क 1150 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। यह शुल्क जनरल-EWS तथा OBC-NCL वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और SC / ST/ PwD / थर्ड जेंडर कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 325 रुपये ही है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क (UGC NET 2024 Exam Fee) का भुगतान 12 मई की रात 11.50 बजे तक कर लेना होगा।

UGC NET June 2024: आवेदन सुधार 13 मई से

जो उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण कर लेंगे, वे अप्लीकेशन फॉर्म (UGC NET June 2024 Application) में जरूरी सुधार या संशोधन 13 मई से 15 मई की रात 11.50 बजे तक कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *