आज ही कर लें यूजीसी नेट जून सेशन के लिए आवेदन, कल है लास्ट डेट
प्रयागभारत, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, जूनियर रिसर्च फेलोशिप पाने या पीएचडी में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष 2 बार यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन किया जाता है। इस समय यूजीसी नेट जून 2024 सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित है।
कैसे कर सकेंगे अप्लाई
- यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करना है।
- अब आपको वेबसाइट पर UGC NET June 2024 Registration/ Login लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको स्टेप 1 में रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
- स्टेप 2 में अभ्यर्थियों को अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है।
- स्टेप 3 में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें।
- अब अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
कितना लगेगा शुल्क?
यूजीसी नेट जून 2024 सेशन में आवेदन करने के साथ ही अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करना आवश्यक है, बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म अधूरे माने जायेंगे और ऐसे फॉर्म स्वतः ही निरस्त हो जाएंगे। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 1150 रुपये तय किया गया है। जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों को 325 रुपये शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
