Education

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द होने वाला है घोषित, केवल 4 स्टेप्स में चेक कर पाएंगे परिणाम

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, नई दिल्ली। उत्तराखंड बोर्ड से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड […]

Spread the love

प्रयाग भारत, नई दिल्ली। उत्तराखंड बोर्ड से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 29 अप्रैल से 7 मई के बीच घोषित किया जा सकता है।

रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे।

केवल 4 स्टेप्स को फॉलो कर चेक किया जा सकेगा परिणाम

  • उत्तराखंड बोर्ड मैट्रिक इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होते ही केवल आप चार स्टेप्स को फॉलो करके मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • यहां आपको जिस भी कक्षा (हाई स्कूल या इंटरमीडिएट) का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना है।
  • इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

एसएमएस से भी चेक किया जा सकेगा परिणाम

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप कीपैड मोबाइल से भी रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। इसके लिए आपको निर्धारित मोबाइल नंबर पर डिटेल भेजनी होगी। इसके कुछ देर बाद बोर्ड की ओर से आपको रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

आपको बता दें इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक किया गया था। दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर कुल 2,10,354 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। अधिक जानकरी के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *