Uttara Pradesh

एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बरात जा रही कार का टायर फटा, दूल्हे के भाई सहित पांच की मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में कुबेरपुर कट के पास एक्सप्रेसवे पर बरात जा रही तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। हादसे में दूल्हे के भाई सहित पांच युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग […]

Spread the love

प्रयाग भारत, आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में कुबेरपुर कट के पास एक्सप्रेसवे पर बरात जा रही तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। हादसे में दूल्हे के भाई सहित पांच युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग ग्रेटर नोएडा से देवरिया बरात में जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कार्य है। खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। 

मृतकों में नोएडा निवासी चंदन कुमार (32), बिहार के सुदेश कुमार (28), संजीव शर्मा (30), प्रवीण (30) और पटना निवासी गौतम कुमार (25) शामिल हैं। वहीं नोएडा के राहुल यादव और कुलदीप यादव, गाजियाबाद के अजय कुमार की हालात नाज़ुक बताई जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *