Education

एमपी एनिमल हसबैंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेस टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, ये रही पूरी डिटेल

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से एनिमल हसबैंड्री एवं डेरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेस टेस्ट (ADDET 2024) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस डिप्लोमा पाठ्यक्रम […]

Spread the love

 प्रयागभारत, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से एनिमल हसबैंड्री एवं डेरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेस टेस्ट (ADDET 2024) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 मई 2024 निर्धारित की गई है। इस एंट्रेस टेस्ट के लिए फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

पात्रता एवं मापदंड

इस एंट्रेस एग्जाम में आवेदन के लिए स्टूडेंट्स का विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान/ कृषि/ गणित) से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। छात्र ने परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही स्टूडेंट्स की न्यूनतम आयु 17 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 31 दिसंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

MPESB ADDET 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं और यहां हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें। अब अगले पेज पर आपको एंट्रेस टेस्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको यहां पहले रजिस्ट्रशन एवं उसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है।

एप्लीकेशन फीस

इस एंट्रेस टेस्ट में आवेदन के साथ ही जनरल श्रेणी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 460 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 260 रुपये जमा करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *