Crime News

 कपड़ा दुकान में चल रहा था अवैध शराब का काला खेल, पुलिस ने जब मारा छापा; तो सबके उड़ गए होश

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, देवघर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अवैध शराब व नशा के कारोबारियों पर लगाम कसने में जुट गई है। इसके तहत कई अवैध कारोबारी पकड़े गए हैं। अब एक और नया मामला सामने आया है, जो काफी […]

Spread the love

प्रयागभारत, देवघर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अवैध शराब व नशा के कारोबारियों पर लगाम कसने में जुट गई है। इसके तहत कई अवैध कारोबारी पकड़े गए हैं। अब एक और नया मामला सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है।

जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित बारवां गांव में एक कपड़ा दुकान से अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि देवीपुर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बारवां गांव निवासी रामचंद्र साह अपने घर में स्थित कपड़ा दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा है।

छापेमारी के दौरान एक बोतल शराब और 26 बीयर बरामद

उसके यहां काफी मात्रा में शराब रखा जाता है। इसी सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की रात को वहां छापेमारी कर काफी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया। दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस ने वहां से एक बोतल शराब और 26 केन बीयर बरामद किया। आरोपित रामचंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में देवीपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार, एसआइ अजय सोय, एएसआइ उषा कुमारी व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *