Education

कल जारी होंगे गेट परीक्षा के स्कोर कार्ड, gate2024.iisc.ac.in पर कर पाएंगे डाउनलोड

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: गेट एग्जाम के स्कोर कार्ड कल जारी किए जाएंगे। आईआईएससी बेंगलुरु की ओर से कल यानी कि 23 मार्च, 2024 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड रिलीज कर दिया जाएगा। इस […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: गेट एग्जाम के स्कोर कार्ड कल जारी किए जाएंगे। आईआईएससी बेंगलुरु की ओर से कल यानी कि 23 मार्च, 2024 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड रिलीज कर दिया जाएगा। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के बाद पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है।

GATE 2024 Scorecard: गेट एग्जाम स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स  

गेट एग्जाम स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं। इसके बाद, प्रदर्शित होमपेज पर, GATE स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज खुलेगा। अब आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें। सबमिट विकल्प दबाएं। आपका GATE स्कोरकार्ड दिखाई देगा। अब अपने स्कोर और अन्य विवरण ध्यान से जांचें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें, सहेजें और प्रिंट करें।

दो शिफ्ट में हुई थी गेट परीक्षा 

बता दें कि गेट परीक्षा का आयोजन फरवरी में 3, 4, 10 और 11 फरवरी को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और फिर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दूसरी शिफ्ट कंडक्ट कराई गई थी। एग्जाम के लिए रिस्पॉस शीट 16 फरवरी, 2024 को जारी की गईं। इसके बाद, प्रोविजनल आंसर-की 19 फरवरी, 2024 को प्रकाशित की गई। इसके बाद, अनंतिम उत्तरकुंजी पर उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया गया था। वहीं, हाल ही में नतीजों का एलान भी कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *