Uttarakhand

कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगे छह सवालों के जवाब, यशपाल बोलें- अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी कौन

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नैनीताल: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मंगलवार को रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी से छह सवालों का जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में पांचवीं बार वोट मांगने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

Spread the love

प्रयागभारत, नैनीताल: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मंगलवार को रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी से छह सवालों का जवाब मांगा।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में पांचवीं बार वोट मांगने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवभूमि की जनता के कई सवालों के जवाब देने चाहिए। उन्होंने बयान जारी कहा कि शांतप्रिय उत्तराखंड में ध्रुवीकरण की राजनीति न करते हुए प्रधानमंत्री को मूल मुद्दों पर सीधे और स्पष्ट जवाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री बताएं कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल भाजपा का वीआईपी नेता कौन है। 


हमारी आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का दोषी कौन है। उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटाला का दोषी कौन है। सैनिक बहुल क्षेत्र उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन है। 

एनसीआरबी महिला अपराध में पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन बहुत से अपराधों में भाजपा के अपने नेता-पदाधिकारी सम्मिलित ऐसे घिनौने कृत्यों का जिम्मेदार कौन है। प्रधानमंत्री यह भी जवाब दें कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी और शराब माफिया, भूमाफिया व खनन माफिया को संरक्षण का दोषी कौन है। कहा कि भाजपा ने इन सवालों के जवाब नहीं दिये तो आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश की जनता अपना जवाब देगी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कई सवाल उठाए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *