Uttara Pradesh

कानपुर लोकसभा सीट पर करीबी मुकाबले में भाजपा या कांग्रेस किसने दर्ज की जीत? यहां पढ़ें नतीजे

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, नई दिल्ली। (Kanpur Lok Sabha Election Result) कानपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आलोक मिश्रा को हराकर जीत दर्ज कर ली है। कानपुर में एक बार फिर भगवा परचम लहराने […]

Spread the love

 प्रयागभारत, नई दिल्ली। (Kanpur Lok Sabha Election Result) कानपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आलोक मिश्रा को हराकर जीत दर्ज कर ली है। कानपुर में एक बार फिर भगवा परचम लहराने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं कांग्रेस-सपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मायूसी दिखी।

बता दें 20 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को 345229 वोट मिले, तो भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को 362916 वोट मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी को महज 9267 वोट ही मिले।

कौन प्रत्याशी है मैदान (Kanpur Lok Sabha Candidate List)

कानपुर नगर लोकसभा क्षेत्र में11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। मतदाताओं के सामने भाजपा की ओर से रमेश अवस्थी, कांग्रेस से आलोक मिश्रा, बसपा से कुलदीप भदौरिया, सभी जन पार्टी से अशोक पासवान, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के प्रशस्त धीर, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के वालेंद्र कटियार, प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया संजय सिंह, निर्दलीय अजय कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा और मनोज कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपना भाग्य अजमाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *