कितनी संपत्ति के मालिक हैं सपा प्रत्याशी अक्षय यादव, लग्जरी कार समेत रायफल के हैं शौकिन
प्रयागभारत, फिरोजाबाद। नोएडा एमिटी विश्वविद्यालय से बीबीए पास समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अक्षय यादव पर 8.66 करोड़ रुपये का कर्ज है। उनके पास लग्जरी फारच्यूनर कार सहित सोने-चांदी के गहने, पिस्टल और रायफल भी है।
नामांकन पत्र में की गई घोषणा के अनुसार उनके पास 15.42 लाख रुपये नकद और विभिन्न बैंक खातों में 19.52 लाख रुपये हैं। उनकी पत्नी रिचा यादव के पास 91,822 रुपये की नकदी है। अक्षय यादव का विभिन्न कंपनियों में 6.09 करोड़ रुपये का निवेश है।
24.31 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
सांई गोपाल एग्रोटेक के नाम से अक्षय यादव की नोएडा में कंपनी हैं। उन पर मात्र तीन लाख के और उनकी पत्नी पर 52 लाख रुपये मूल्य के आभूषण हैं। कुल निवेश 24.31 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास 52.36 करोड़ रुपये की कृषि योग्य भूमि और 27.88 करोड़ के व्यवसायिक भवन है।
वहीं पत्नी के पास में 7.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है और 2.99 करोड़ रुपये की देनदारी है। अक्षय पर आचार संहिता उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तीन मुकदमे दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।
