Uttarakhand

कौन हैं बाबा तरसेम सिंह? जिनकी आज सुबह AK-47 से गोली मारकर हुई हत्या; CCTV में कैद घटना

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, ऊधमसिंह नगर:  उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में आज सुबह बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से जिलेभर में हड़कंप मच गया। बाबा तरसेम सिंह नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में कार सेवा प्रमुख थे। […]

Spread the love

प्रयागभारत, ऊधमसिंह नगर:  उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में आज सुबह बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से जिलेभर में हड़कंप मच गया। बाबा तरसेम सिंह नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में कार सेवा प्रमुख थे।

ऐसे हुई घटनाक्रम:
जानकारी के अनुसार आज सुबह बाबा तरसेम सिंह कुर्सी पर बैठे थे। तभी अचानक सामने से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, मौके पर उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि, इस हत्याकांड को नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जल्द होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है।   

कौन थे बाबा तरसेम सिंह?
बाबा तरसेम सिंह श्री नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख थे। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में कार सेवा की देखरेख की जिम्मेदारी बाबा तरसेम निभाते थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *