International

कौन हैं भारतीय मूल के तरुण गुलाटी जो लड़ रहे लंदन का मेयर चुनाव, 2 मई को किया जाएगा मतदान

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, लंदन। लंदन के मेयर चुनाव में सादिक खान को चुनौती देने की दौड़ में शामिल भारतीय मूल के उम्मीदवार का कहना है कि ब्रिटेन की राजधानी के नागरिकों को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने निराश किया है। […]

Spread the love

प्रयाग भारत, लंदन। लंदन के मेयर चुनाव में सादिक खान को चुनौती देने की दौड़ में शामिल भारतीय मूल के उम्मीदवार का कहना है कि ब्रिटेन की राजधानी के नागरिकों को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने निराश किया है। उन्होंने कहा कि वह लंदन को एक अनुभवी सीईओ की तरह चलाना चाहते हैं, जो सभी के हित में होगा।

दिल्ली में जन्मे तरुण गुलाटी का मानना है कि बतौर बिजनेसमैन और इंवेस्टमेंट एक्सपर्ट उनका जो अनुभव है उसकी लंदन को जरूरत है ताकि वे निवेशकों को आकर्षित कर सकें।

कौन है तरुण?

63 वर्षीय तरुण चुनावों के लिए मैदान में 13 प्रतियोगियों के बीच एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं। लंदनवासी अपने मेयर और असेंबली के सदस्यों के लिए दो मई को मतदान करेंगे। गुलाटी ने इस हफ्ते दिए गए अपने एक भाषण में कहा कि मैं लंदन को एक यूनीक ग्लोबल सिटी के रूप में देखता हूं जो दुनिया के वैश्विक बैंक के समान है जहां विविध संस्कृतियां फलने-फूलने के लिए एकत्रित होती हैं।

मेयर के तौर पर मैं लंदन की बैलेंसशीट को कुछ इस तरह बनाऊंगा कि यह निवेश को आकर्षित करे और सभी नागरिकों के लिए सुरक्षा का भी ध्यान रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *