Uttara Pradesh

खुडलिया में किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्या की आशंका

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, सिंभावली: गांव खुडलिया के रहने वाली एक किशोरी की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ आशुतोष शिवम् ने बताया कि सुबह के समय 112 […]

Spread the love

प्रयागभारत, सिंभावली: गांव खुडलिया के रहने वाली एक किशोरी की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ आशुतोष शिवम् ने बताया कि सुबह के समय 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक लड़की की मौत होने की सूचना मिली थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू कर दी है। किशोरी के गले और चहरे पर चोट के निशान हैं। किशोरी की मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

वहीं पुलिस के अनुसार हत्या की आशंका जताई जा रही है।स्वजन के अनुसार सोमवार की रात को किशोरी बिल्कुल ठीक अवस्था में कमरे में सोने के लिए गई थी।मंगलवार की सुबह स्वजनों ने देखा,तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिली है।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।इस मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *