Uttara Pradesh

 गर्मी दिखाने लगी तेवर, 38 डिग्री पहुंचा तापमान- इस तारीख तक 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, मुरादाबाद : अभी तो अप्रैल आधा भी नहीं बीता कि गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। मुंह पर महिलाएं मुंह पर दुपट्टा और पुरुष गमछा बांधकर निकल रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम […]

Spread the love

प्रयागभारत, मुरादाबाद : अभी तो अप्रैल आधा भी नहीं बीता कि गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। मुंह पर महिलाएं मुंह पर दुपट्टा और पुरुष गमछा बांधकर निकल रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मई में इतना तापमान रहता है। लेकिन, अबकी बार अप्रैल में 40 डिग्री को छूने की कगार पर पहुंचता दिख रहा है।

अगर, इसी तरह तापमान बढ़ा तो मई में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल में औसत से तीन डिग्री तापमान अधिक है। तेज धूप में अब रुकना मुश्किल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गन्ने का जूस, नारियल, लस्सी, फलों का जूस और आइसक्रीम कार्नर पर गला तर करने को लोगों की भीड़ नजर आ रही है।

गुरुवार को दोपहर में कांठ रोड, दिल्ली रोड, संभल रोड, रामपुर रोड पर भी लोग गर्मी से बचाव करते दिखे। दुकानों पर भी गमछा, सन ग्लास और स्किन को प्रोटेक्शन देने वाली क्रीम की बिक्री बढ़ी है। तरल पदार्थ का सेवन लोग बढ़ा है। मौसमी फलों की बिक्री भी बढ़ी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान अब बढ़ेगा। अप्रैल के आखिर तक 40 के पार तापमान पहुंचने की संभावना है। लेकिन, वर्षा की उम्मीद अभी फिलहाल नहीं है। कभी-कभी बादल आएंगे और जाएंगे। वर्षा होने से तापमान में कमी आएगी।

तापमान औसत से तीन डिग्री अधिक है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। वर्षा की उम्मीद फिलहाल नहीं है। हल्के बादल आएंगे और जाएंगे।

प्रो.आरके सिंह, मौसम विशेषज्ञ, गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंत नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *