Crime News

गांव में आया था प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने तेजधार हथियारों से काट डाला… ऐसे खुला राज

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, पंजाब: पंजाब के मानसा में प्रेमी जोड़े की हत्या का मामला सामने आया है। मामला बुढलाडा के गांव बोह का है, जहां परिजनों ने मिलकर प्रेमी जोड़े की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।  जानकारी के अनुसार […]

Spread the love

प्रयागभारत, पंजाब: पंजाब के मानसा में प्रेमी जोड़े की हत्या का मामला सामने आया है। मामला बुढलाडा के गांव बोह का है, जहां परिजनों ने मिलकर प्रेमी जोड़े की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। 

जानकारी के अनुसार बोहा निवासी गुरप्रीत सिंह और गुरप्रीत कौर अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ बोहा से बाहर किसी शहर में रहते थे। गुरप्रीत सिंह पहले ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। 

विगत दिन जब गुरप्रीत सिंह अपनी प्रेमिका के साथ बोहा आया तो प्रेमिका के पिता सुखपाल सिंह ने गुरप्रीत के बेटे अनमोल जोत सिंह और उसके नजदीकी साथी गुरबिंदर सिंह, सहज प्रीत सिंह सहित एक अज्ञात व्यक्ति के साथ साजिश रचकर दोनों को खेत में बुलाया। जब वे दोनों वहां पहुंचे तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उनकी हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपियों ने दोनों के शव बोरे में डालकर खुर्द बुर्द करने के इरादे से भाखड़ा नहर में फेंक दिए। गुरप्रीत कौर का शव सरदूलगढ़ क्षेत्र से बरामद हुआ। अभी गुरप्रीत सिंह के शव का कोई सुराग नहीं लगा है।

हत्या के बाद सुखपाल सिंह ने घबराहट में आकर अपने पड़ोस में रहने वाले पार्षद को इस बारे में बता दिया। पार्षद ने इसकी सूचना बोहा पुलिस को दी।

थाना इंचार्ज बोहा इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोज शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *