Uttara Pradesh

गैस लीकेज से किचन में लगी आग, तेज धमाके से सिलेंडर फटा, ढहा मकान, चार गंभीर रूप से घायल

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, लखनऊ : चौक में शिया पीजी कॉलेज के पास सुबह घर में खाना बनाते समय अचानक गैस लीक होने से आग लग गई। घर वाले जब तक कुछ समझ पाते तभी अचानक एलपीजी सिलेंडर तेज धमाके […]

Spread the love

प्रयाग भारत, लखनऊ : चौक में शिया पीजी कॉलेज के पास सुबह घर में खाना बनाते समय अचानक गैस लीक होने से आग लग गई। घर वाले जब तक कुछ समझ पाते तभी अचानक एलपीजी सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में पूरा घर ढह गया। मकान के नीचे दबने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां सबकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रजाबाजार रोड पर यह मकान गुलाब कश्यप का है। मकान में वह अपने परिवार व चाचा और ताऊ के साथ रहते है। रविवार सुबह गुलाब के घर की महिलाएं किचन में खाना बना रही थीं। तभी सिलेंडर से गैस पाइप निकल गया और आग लग गई। घर वाले जबतक बाहर निकल पाते तभी तेज धमाके के सिलेंडर फट गया। हादसे में पूरा मकान ध्वस्त हो गया। विज्ञापन

मकान के मलबे के निचे दब कर गुलाब के परिवार के सदस्य राजकुमार, पिंकी, विदिशा व जगदीश गंभीर रूप से घायल हो है। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों और चौक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकाला और ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चारों का इलाज चल रहा है। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *