Crime News

छोटी बहन के अश्लील फोटो खींचकर बड़ी बहन को भेजता था आरोपी, यूपी पुलिस ने सिरफिरे प्रेमी का कर दिया इलाज

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, बरेली : अश्लील फोटो प्रसारित कर आरोपितों ने युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। इन्कार पर दोनों बहनों का जीवन बर्बाद करने की धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने मनीष माहेश्वरी, अनुराग […]

Spread the love

प्रयाग भारत, बरेली : अश्लील फोटो प्रसारित कर आरोपितों ने युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। इन्कार पर दोनों बहनों का जीवन बर्बाद करने की धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने मनीष माहेश्वरी, अनुराग व मनीष की मां के विरुद्ध आइटी एक्ट व धमकी की धारा में प्राथमिकी लिख ली है।

आरोपित बदायूं के बिल्सी स्थित मुहल्ला नंबर-एक के निवासी हैं। प्रेमनगर निवासी युवती के अनुसार, दो साल पूर्व मनीष से दोस्ती हुई थी जिनसे शादी होनी थी। इस दौरान आरोपित ने विश्वास में लेकर अश्लील फोटो खींच लिये। कुछ समय पश्चात रिश्ता खत्म हो गया। फिर मनीष ने अपने दोस्त अनुराग के साथ मिलकर अश्लील फोटो बड़ी बहन को भेज ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध पर अश्लील फोटो व वीडियो कई लोगों को भेज दिये। इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि प्राथमिकी लिखकर प्रकरण में जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *