Crime News

जामनगर के स्कूल में दो छात्रों के साथ हुआ यौन उत्पीड़न, आरोप में संगीत शिक्षक पर मामला दर्ज

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, जामनगर। गुजरात के जामनगर जिले के एक स्कूल में दो छात्रों से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक अस्थायी संगीत शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक […]

Spread the love

प्रयागभारत, जामनगर। गुजरात के जामनगर जिले के एक स्कूल में दो छात्रों से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक अस्थायी संगीत शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बालाचडी गांव के एक स्कूल में हुई।

जोडिया पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीएल जाला ने कहा कि आरोपी, राजस्थान के जोधपुर का एक ‘बैंडमास्टर’ है, जिसे स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को संगीत वाद्ययंत्र सिखाने के लिए 15 दिनों के लिए काम पर रखा था। उन्होंने कहा, “12 साल की उम्र के दो छात्रों ने हाल ही में स्कूल अधिकारियों से शिकायत की थी कि आरोपी ने संगीत कक्षा के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ था।”

बच्चों ने अपने माता-पिता को किया सूचित 

जानकारी में बताया गया कि आरोपियों ने लड़कों को कुछ भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।ज़ाला ने कहा कि हालांकि, लड़कों ने अपने माता-पिता और अन्य शिक्षकों को सूचित किया और स्कूल के प्रिंसिपल ने जोडिया पुलिस स्टेशन से संपर्क किया।

POCSO के तहत प्राथमिकी दर्ज

अधिकारी ने कहा कि उनकी शिकायत के आधार पर, हमने डांगी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि जामनगर में मौजूद आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *