Uttara Pradesh

जेल से रिहाई के 10वें दिन पत्नी की हत्या, खाैफनाक हत्याकांड को अंजाम देने के लिए चुना ये दिन

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, कासगंज: जेल से रिहाई के 10वें दिन पति विपिन शर्मा ने पत्नी प्रीति की हथौड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी। भाई संजीत गंभीर रूप से घायल है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।  ढोलना थानाक्षेत्र […]

Spread the love

प्रयागभारत, कासगंज: जेल से रिहाई के 10वें दिन पति विपिन शर्मा ने पत्नी प्रीति की हथौड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी। भाई संजीत गंभीर रूप से घायल है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

ढोलना थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी सुदेश शर्मा ने बताया कि बहन प्रीति की शादी वर्ष 2016 में अलीगढ़ के विकास नगर के गली नंबर तीन पंच मंदिर के पास विपिन शर्मा के साथ शादी हुई थी। गुरुवार को बहन प्रीति 28 वर्षीय और भाई संजीत दीवानी न्यायालय आए थे। भाई बहन शाम लगभग 4:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे।

हथाैड़ा मारकर की हत्या

सिकंदराराऊ-बरेली मार्ग पर मेमड़ी गांव के पास सोनू ढाबा के पहले पहुंचे थे कि पति विपिन शर्मा ने भाई के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर दिया। इससे वह बाइक समेत असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। इस बीच पति विपिन ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से प्रहार करने लगा। इससे वह अचेत हो गई। इसके बाद वे बोलेरो वाहन से अलीगढ़ की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और उन्हे अशोक नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। रास्ते में ही प्रीति की मृत्यु हो गई।

छह माह पहले भी दी थी धमकी

शहर के बारहद्वारी के समीप पति विपिन ने घेर लिया और हाथापाई की। इसके बाद स्वजन ने कोतवाली में तहरीर दी कहा कि न्यायालय में सुनवाई के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, लेकिन पुलिस ने अनसुनी कर दी।

भरण-पोषण और दहेज उत्पीड़न का चल रहा केस

भाई सुदेश ने बताया कि बहन का पति के साथ भरण पोषण और दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को छोटे भाई के साथ न्यायालय आई थी। न्यायालय कुर्की का आदेश जारी कर चुकी है।

बोलेरो में दोस्तों के साथ आया था पति

भाई सुदेश ने बताया कि विपिन अपने दोस्तों के साथ बोलेरो से आया था। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *