Sport

टेस्ट सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की बल्ले-बल्ले, न्यूजीलैंड को हुआ नुकसान; देखिए प्वाइंट्स टेबल का हाल

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियिशन की […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियिशन की प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।

टेस्ट सीरीज जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि न्यूजीलैंड को नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड टीम दोनों टेस्ट हारने की वजह से सीरीज 2-0 से गंवा बैठी।

WTC 2024 Points Table: ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के साथ हुआ बड़ा फायदा

दरअसल, WTC Points Table 2024 में टॉप पर टीम इंडिया 74 अंक के साथ मौजूद है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से टेस्ट सीरीज जीतकर पहला स्थान हासिल किया है। टीम इंडिया का 68.51 जीत प्रतिशत है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम पहुंच गई है। न्यूजीलैंड (NZ vs AUS) को टेस्ट सीरीज में 2-0 से रौंदकर कंगारू टीम तीसरे से दूसरे पायदान पर पहुंच गई। कंगारू टीम के पास 90 अंक है।

तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जो 60 फीसदी मैच जीत चुकी थी, लेकिन अब टीम को नुकसान हुआ। न्यूजीलैंड की टीम का जीत प्रतिशत 60 से घटकर सीधा 50 फीसदी हो गया है। चौथे नंबर पर बांग्लादेश की टीम 12 अंक के साथ मौजूद है। उनका जीत प्रतिशत 50 ही है। पाकिस्तान की टीम 22 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम का जीत प्रतिशत 36 है।

देखिए WTC Points Table 2024 का ताजा हाल

टीममैचजीतहारड्रॉअंकजीत प्रतिशतप्वाइंट्स कटे
1. भारत96217468.51-2
2.ऑस्ट्रेलिया128319062.50-10
3.न्यूजीलैंड63303650.000
4.बांग्लादेश21101250.000
5.पाकिस्तान52302236.66-2
6.वेस्टइंडीज41211633.330
7.साउथ अफ्रीका41301225.000
8.इंग्लैंड103612117.5-19
9. श्रीलंका2020000.000
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *