Crime News

ढाबे पर युवती को टैक्सी ड्राइवर ने मारा थप्पड़, टोकने पर युवक के सिर पर लोहे की रॉड मारकर कर दी हत्या

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, मोहाली : मोहाली में ढाबे पर एक टैक्सी ड्राइवर ने महिला मित्र की सहेली को थप्पड़ मार दिया। युवक ने उसे टोका तो ड्राइवर ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात तीन […]

Spread the love

प्रयागभारत, मोहाली : मोहाली में ढाबे पर एक टैक्सी ड्राइवर ने महिला मित्र की सहेली को थप्पड़ मार दिया। युवक ने उसे टोका तो ड्राइवर ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात तीन जून देर रात की है। मृतक की पहचान बलौंगी के जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस वारदात में जतिंदर की मुंहबोली बहन भी जख्मी हुई है। वह खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती है। 

आरोपी की पहचान जीरकपुर की रेल विहार सोसायटी के रहने वाले जतिंदरपाल सिंह के तौर पर हुई है। जतिंदरपाल सिंह मूलरूप से मलेरकोटला का रहने वाला है। बलौंगी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बलौंगी थाने में आईपीसी की धारा 302 का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जतिंदरपाल सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल, जतिंदरपाल सिंह की महिला मित्र भी मलेरकोटला की है। जतिंदरपाल टैक्सी चलाता है उसकी महिला मित्र सहेली के साथ खरड़ क्षेत्र में पीजी रहती है। 3 जून की रात करीब 12 बजे जतिंदरपाल की महिला मित्र ने उसे फोन कर पीजी में बुला लिया। जतिंदरपाल वहां पहुंचा और तीनों ने शराब पी। देर रात डेढ़ बजे जतिंदरपाल की महिला मित्र ने उसे गेड़ी मारने के लिए कहा। वह तीनों कार में निज्जर चौक से आगे एक ढाबे पर आइसक्रीम खाने पहुंचे। वहां बलौंगी निवासी जतिंदर सिंह भी अपनी मुंहबोली बहन के साथ खाना खा रहा था। 

जतिंदरपाल की महिला मित्र ने आइसक्रीम खाने को कहा। जतिंदरपाल ने दोनों युवतियों को आइसक्रीम दी। इस पर महिला मित्र की सहेली ने कहा कि उसे आइसक्रीम पसंद नहीं है। जतिंदरपाल ने उसे दूसरी आइसक्रीम दिलाई तो उसने उससे भी इनकार कर दिया। इस पर जतिंदरपाल ने उसके मुंह पर थप्पड़ मार दिया। जतिंदर सिंह ने जतिंदरपाल को टोका तो आरोपी तैश में आ गया। 

इसके बाद जतिंदर सिंह अपनी मुंहबोली बहन को लेकर मोटरसाइकिल पर अपने घर की तरफ निकल गया। जतिंदरपाल ने पहले उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भाई-बहन बचकर निकल गए तो आरोपी ने दोबारा उनका पीछा किया और बलौंगी फ्लाईओवर पर उनके बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए। इसके बाद जतिंदरपाल सिंह गाड़ी से बाहर निकला और रॉड से जतिंदर सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मुंह बोली बहन से शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी मौके से अपनी टैक्सी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया जहां जतिंदर सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी बहन को खरड़ अस्पताल में रैफर कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर बयान दर्ज कर कार्रवाई की।

जतिंदरपाल सिंह को हत्या के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। – सुमित मोर, एसएचओ बलौंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *