Crime News

दुष्‍कर्म का विरोध करने पर मिली खौफनाक सजा, दो बच्‍चों की मां को उतारा मौत के घाट

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, मुजफ्फरपुर:  थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह 25 वर्ष की एक महिला का शव मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चा की जा रही थी। सूचना […]

Spread the love

प्रयागभारत, मुजफ्फरपुर:  थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह 25 वर्ष की एक महिला का शव मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चा की जा रही थी। सूचना पर पहुंची महिला की मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

संबंधी पर है हत्‍या का शव

महिला के एक संबंधी पर ही हत्या का शक है। सूचना मिलने के बाद पारू थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुष्‍कर्म का विरोध करने की मिली सजा

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला की आठ साल पहले शादी हुई थी। पति बेंगलुरू में मजदूरी करता है। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। गांव में चर्चा है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म की कोशिश की गई।

इसके बाद विरोध पर गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि स्वजन के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *