Uttarakhand

देर रात अस्पताल में तोड़फोड़ हंगामा, उपचार के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद, मारपीट

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, ऋषिकेश: राजकीय उप जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में सोमवार देर रात कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां दो पक्ष आपसी विवाद के बाद मेडिकल कराने आए थे। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने यहां तोड़फोड़ […]

Spread the love

प्रयागभारत, ऋषिकेश: राजकीय उप जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में सोमवार देर रात कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां दो पक्ष आपसी विवाद के बाद मेडिकल कराने आए थे। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने यहां तोड़फोड़ करनी शुरू दी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

कोतवाल  एसएस बिष्ट ने बताया कि उपचार के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था, लेकिन अभी किसी पक्ष की ओर से या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *