Crime News

नशेड़ी पिता ने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, आपसी कहासुनी के बाद हुई थी लड़ाई

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, सिरसा: जिले के गांव बड़ागुढ़ा में पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर बेटे को मौत के घाट उतार दिया। सुबह मां घर पहुंची तो उसे घटना के बारे में जानकारी मिली। वहीं वारदात को अंजाम देने के […]

Spread the love

प्रयागभारत, सिरसा: जिले के गांव बड़ागुढ़ा में पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर बेटे को मौत के घाट उतार दिया। सुबह मां घर पहुंची तो उसे घटना के बारे में जानकारी मिली।

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद पिता और उसका बड़ा बेटा घर से फरार चल रहे है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया।

आपसी कहासुनी के बाद कुल्हाडी से किया हमला

बड़ागुढ़ा निवासी लालचंद के दो बेटे है। जिसमें छोटे बेटे का नाम संदीप और बड़े बेटे का नाम सूखा सिंह है। बताया जा रहा है घटना की रात लालचंद और उसके छोटे बेटे संदीप में कहासुनी हो गई।

जिसके बाद उसने अपने छोटे बेटे संदीप के गले और मुंह पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। लालचंद और उसके दोनों बेटे मजदूरी का काम करते थे और शराब पीने के बाद आपस में कई बार लड़ाई झगड़ा भी हो चुकी था।

बताया जा रहा है कि लाल चंद अपनी पत्नी के रानी के साथ भी लड़ाई झगड़ा करता था। जिसके कारण वह गांव में ही एक मकान किराए पर लेकर रहने लगी थी।

सुबह रानी जब घर पर पशुओं को संभालने के लिए पहुंची तो उसे संदीप खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। उसने मामले की सूचना आसपास के लोगों को दी। जबकि लालचंद और उसका बड़ा बेटा घर से फरार है।

बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस अब मृतक की मां रानी का बयान दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *