Education

 नीट यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए हुए रिकॉर्ड 25 लाख आवेदन, अभी 16 मार्च तक होंगे रजिस्ट्रेशन

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: देश भर के मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में संचालित होने वाले स्नातक स्तरीय कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: देश भर के मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में संचालित होने वाले स्नातक स्तरीय कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यूजी 2024 (NEET UG 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अब तक एजेंसी को 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह संख्या इस परीक्षा के आयोजन से अब तक सबसे बड़ी है।

NTA द्वारा हर वर्ष आयोजित की जा रही NEET UG 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए वर्ष 2019 में 15.19 लाख आवेदन के बाद से साल दर साल परीक्षार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जहां 2020 में 15.97 लाख पंजीकरण हुए थे, तो वहीं 2021 में 16 लाख, 2022 में 18 लाख और 2023 में 20 लाख से अधिक आवेदन NTA को प्राप्त हुए थे। हांलाकि, इस बार यह संख्या अभी से 25 लाख से अधिक हो चुकी है, जिसके अभी और बढ़ोत्तरी होनी है।

NEET UG 2024: अभी 16 मार्च तक होंगे रजिस्ट्रेशन

NEET UG 2024 के लिए NTA को अभी और आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद है क्योंकि आवेदन प्रक्रिया अभी 16 मार्च तक चलनी है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए अभी 4 और दिनों का समय शेष है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे निर्धारित अंतिम तिथि तक अपना अप्लीकेशन सबमिट करेंगे।

बता दें कि NTA ने NEET UG 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू की थी और आखिरी तारीख 9 मार्च 2024 निर्धारित थी। हालांकि, एजेंसी ने आखिरी तारीख को ही संशोधन सूचना जारी करते हुए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 16 मार्च करने की घोषणा की थी, जिसमें अभी 4 और दिन शेष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *