Uttara Pradesh

 पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, दूध में जहर मिलाकर बच्चों समेत खुद पीया; दोनों बेटों की मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, अलीगढ़: अतरौली क्षेत्र के गांव पिलखुनी में ह्रदयविदारक घटना हुई। पति से विवाद के चलते पत्नी ने दूध में जहर मिलाकर पी लिया। साथ ही अपने दोनों बच्चों को भी दूध पिला दिया, जिससे दोनों की मौत हो […]

Spread the love

प्रयागभारत, अलीगढ़: अतरौली क्षेत्र के गांव पिलखुनी में ह्रदयविदारक घटना हुई। पति से विवाद के चलते पत्नी ने दूध में जहर मिलाकर पी लिया। साथ ही अपने दोनों बच्चों को भी दूध पिला दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार गांव पिलखुनी निवासी कन्हैयालाल शराब पीने का आदी है। इसे लेकर उसका पत्नी अनीता से आए दिन विवाद होता रहता है। मंगलवार देर रात दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद अनीता ने दूध में जहर मिलाकर बच्चों समेत पी लिया।

अनीता की हालत गंभीर

अनीता ने अपने तीन वर्षीय बेटे पवन व तीन माह के बेटे अमन को भी दूध पिला दिया, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *