Education

पहली कक्षा में एडमिशन के लिए इस तारीख से भरें जाएंगे फॉर्म, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। पहली कक्षा में एडमिशन के लिए आगामी कुछ दिनों के भीतर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, हाल ही में केवीएस […]

Spread the love

 प्रयागभारत, नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। पहली कक्षा में एडमिशन के लिए आगामी कुछ दिनों के भीतर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, हाल ही में केवीएस के टेस्टिंग पोर्टल https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/index.html पर यह जानकारी दी गई थी कि पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल, 2024 से फॉर्म भरे जाएंगे। 

हालांकि, पैरेंट्स के पास आवेदन करने के लिए कितने दिन मिलेंगे। इसकी जानकारी पोर्टल पर नहीं दी गई थी। लेकिन इस सूचना के जारी होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब किसी भी दिन केवीएस पहली कक्षा के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर सकता है। हालांकि, टेस्टिंग पोर्टल Under maintenance चल रहा है। वहीं, ऑफिशियल वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/admission/ पर इस संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर समय-समय पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिलती रहे।

KVS Class 1st Admission 2024: इन डॉक्यूमेंट्स को अभी से कर लें तैयार  

पैरेंट्स ध्यान दें कि अगर, वे अपने बच्चे का एडमिशन केवीएस स्कूलों में कराने का सोच रहे हैं तो अभी से कुछ दस्तावेजों को तैयार रखें, जिससे उन्हें फॉर्म भरते वक्त दिक्कत न हो। वहीं, अभिभावकों को, जिन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखना चाहिए, इनमें- जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, बच्चे की तस्वीर, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र वैलिड फोन नंबर, वैलिड ईमेल एड्रेस सहित अन्य दस्तावेज तैयार रखें।

KVS Class 1st Admission 2024ये होनी चाहिए बच्चे की उम्र

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 6 साल होनी चाहिए। इससे कम आयु वाले कैंडिडेट्स का फॉर्म पहली कक्षा के लिए मान्य नहीं होगा। इसलिए पैरेंट्स इस बात का ध्यान रखें।

बता केंद्रीय विद्यालय पहली कक्षा में दाखिले के लिए हर साल नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाती है। कैंडिडेट्स को निर्धारित अवधि के भीतर एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अनुमति दी जाती है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

यह भी पढ़ें: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *