Crime News

पहले टूटी दो शादियां, फिर रही लिव इन में, अब प्रेमी ने कर दिया ऐसा काम पूरे गांव में मच गया हड़कंप

Summary

Spread the love

Spread the loveजींद। गांव बिशनपुरा में बुधवार रात को लिव इन रिलेशनशिप में महिला द्वारा रहने से मना करने के चलते तीन युवकों ने घर में घुसकर परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला के माता-पिता की हत्या कर […]

Spread the love

जींद। गांव बिशनपुरा में बुधवार रात को लिव इन रिलेशनशिप में महिला द्वारा रहने से मना करने के चलते तीन युवकों ने घर में घुसकर परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला के माता-पिता की हत्या कर दी। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला

इस हमले के दौरान महिला का भाई घर से निकलने में कामयाब हो गया। पुलिस ने एक युवक को नामजद करके दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घायल महिला की इससे पहले दो शादी हो चुकी थी, अब वह बिरौली गांव के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

पुलिस में दर्ज कराया मामला

गांव बिशनपुरा निवासी रोशन ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरे ताऊ कर्ण सिंह ने रेलवे स्टेशन के निकट खेतों में मकान बनाया हुआ है। बुधवार रात को घर पर मेरा ताऊ कर्ण सिंह, ताई सुनीता, बहन अंजू, भाई सुनील उर्फ शीला घर पर सो रहे थे। देर रात को मेरे ताऊ कर्ण सिंह के घर पर चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

मौके पर हुई माता-पिता की मौत

जब वह घर के पास गया तो मकान के अंदर से गांव बिरौली निवासी नवीन राणा व दो अन्य युवक भागते हुए नजर आए। जब अंदर जाकर देखा तो मेरा ताऊ कर्ण सिंह व ताई सुनीता देवी के कमर, छाती पर चाकू के निशान थे और दोनों की मौत हो चुकी थी, जबकि अंजू के पेट पर चाकू से हमला करने के चलते खून बह रहा था।

दो साल से युवती लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी

जहां पर अंजू ने बताया कि वह गांव बिरौली निवासी नवीन राणा के साथ दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अब वह नवीन राणा के साथ नहीं रहना चाहती थी और माता-पिता भी उसके साथ भेजना नहीं चाहते थे। इसलिए माता-पिता को डरा धमकाकर जबरदस्ती साथ लेकर जाना चाहता था। इसलिए रात को वह घर में घुस गया, जहां पर सोते हुए का गला दबाकर हत्या करनी चाहिए, लेकिन माता-पिता ने उसके गले को छुड़वाना चाहा तो उन पर चाकू से हमला करके हत्या कर दी। बाद में मेरे ऊपर भी चाकू से हमला किया।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

इस दौरान घर पर सो रहा मेरा भाई सुनील उर्फ शीला उनसे बचकर निकलने में कामयाब हो गया। घायल महिला को पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया है। सीआरएसयू चौकी प्रभारी एसआई मोनिका ने बताया कि गांव बिरौली निवासी नवीन राणा को नामजद करके दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *