International

पांच महीने के बाद भी नहीं थम रहा गाजा में मौत का सिलसिला, अबतक मारे गए 31 हजार से अधिक फलस्तीनी

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, दुबई: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को पांच महीने से अधिक समय हो गया है। इजरायल लगातार गाजा में हमास के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय […]

Spread the love

प्रयागभारत, दुबई: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को पांच महीने से अधिक समय हो गया है। इजरायल लगातार गाजा में हमास के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायल के हमले में गाजा में कम से कम 31,726 फलस्तीनी मारे गए हैं।

इजरायली कार्रवाई में मारे गए 81 फलस्तीनी नागरिक

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पिछले दिनों इजरायल के हमले में लगभग 81 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इसके अलावा 116 लोग घायल हुए हैं। साथ ही इस युद्ध में 31 हजार से अधिक नागरिकों की जान गई है।

7 अक्टूबर को किया इजरायल पर हमला

बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था। इस हमले में एक हजार से अधिक इजरायली नागरिक मारे गए और 250 से अधिक नागरिकों को बंधक बना लिया था।

73,792 नागरिक हुए घायल

इजरायल ने इस हमले का जवाब देते हुए गाजा में सैन्य कार्रवाई शुरू की। इजरायली सेना की कार्रवाई में अबतक 31,726 से अधिक नागरिकी मारे गए हैं। इसके अलावा 73,792 नागरिक भी घायल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *