पिता के WhatsApp पर आई एक वीडियो- डाउनलोड करके देखा तो शर्म से झुक गई गर्दन- बेटी का जिस युवक से कराया था रिश्ता उसी ने…
प्रयागभारत, सैदनगर : अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता पड़ोस के ही युवक के साथ हुआ था। युवक का चाल-चलन ठीक न होने के कारण युवती के स्वजन ने रिश्ता तोड़ दिया। इस पर आरोपित युवक ने युवती का दूसरी जगह रिश्ता न होने देने की ठान ली।
इस दौरान आरोपित युवक ने युवती के अश्लील एवं नग्न वीडियो वायरल कर दीं। गांव में युवती के वीडियो वायरल हुई तो सनसनी फैल गई। आरोपित युवक ने वीडियो युवती के स्वजन को भी भेज दिए। गांव में वायरल वीडियो एवं फोटो देख ग्रामीण तरह-तरह की बातें करने लगे। युवती के स्वजन ने वायरल वीडियो की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस क्षेत्राधिकारी टांडा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
