Crime News

 पिता पर चलाई थी गोली, पत्नी ने हाथ मारा तो डेढ़ साल के बेटे को लगी

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, गोहाना। क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी की गोहाना पुलिस टीम ने गांव लाठ में घर पर डेढ़ साल के बच्चे को गोली लगने की घटना का पटाक्षेप करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित प्रेम विवाह करने के […]

Spread the love

प्रयागभारत, गोहाना। क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी की गोहाना पुलिस टीम ने गांव लाठ में घर पर डेढ़ साल के बच्चे को गोली लगने की घटना का पटाक्षेप करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित प्रेम विवाह करने के बाद कुछ काम नहीं करता था, जिस पर उसका पिता उसे बार-बार टोकता था।

आरोपित पर पहले से दर्ज हैं चार आपराधिक मामले

इसी पर कहासुनी होने के बाद उसने पिस्तौल निकालकर पिता को गोली मारने की कोशिश की थी, लेकिन पत्नी ने हाथ मारा तो उसके ही डेढ़ साल के बेटे को गोली लग गई। आरोपित पर पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गांव लाठ में 12 अप्रैल की रात को डेढ़ साल के अयांस पुत्र अजय को बाजू में गोली लगी थी। उसे उसकी मां हिमांशी और दादा जोरा सिंह गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले गए थे। दोनों ने पुलिस को कुछ बताने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस अजय के घर गई तो वहां पर खून के निशान मिले थे। अजय घर से फरार था।

सदर थाना गोाहना में दर्ज हुआ था मामला

प्रारंभिक जांच में अजय द्वारा ही गोली चलाने का मामला सामने आया था। इस पर पुलिस के एएसआइ की शिकायत पर अजय के विरुद्ध सदर थाना गोाहना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। अब क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी की गोहाना पुलिस टीम ने आरोपित अजय को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय के आदेश पर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अजय ने प्रेम विवाह किया था, जिसे दोनों के स्वजन ने स्वीकार कर लिया था। विवाह के बाद अजय कोई काम नहीं कर रहा था, जिससे उसके पिता जोरा सिंह बार-बार उसे टोकते थे।

घटना के दिन भी इसी पर दोनों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने पिस्तौल निकालकर पिता पर गोली चलानी चाही। पत्नी हिमांशी ने पिस्तौल को हाथ मार दिया था, जिससे गोली उनके बेटे अयांस को लगी। अजय पर विभिन्न थानों में अवैध हथियार, लूट समेत चार मामले पहले से दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *