Uttara Pradesh

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के कार्यालय पर कुर्की करने पहुंची बस्‍ती पुलिस, इस अपहरण कांड से जुड़ा है नाम

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, महराजगंज:  अपहरण के 22 वर्ष पुराने मामले में आरोपित पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के अदालत में हाजिर नहीं होने पर न्यायालय ने उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शनिवार […]

Spread the love

प्रयागभारत, महराजगंज:  अपहरण के 22 वर्ष पुराने मामले में आरोपित पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के अदालत में हाजिर नहीं होने पर न्यायालय ने उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शनिवार को बस्ती पुलिस नौतनवा स्थित अमरमणि कार्यालय पहुंची। जहां स्थानीय प्रशासन के साथ दो कमरों को सील कर दिया।

हालांकि मामले में संपति कुर्क करने आई पुलिस टीम नौतनवा नगर पालिका प्रशासन के बीच घंटों इस बात पर पेंच फंसा रहा कि अमरमणि की संपत्ति कहां से कहां तक है। अंततः चिंहित हुए भवन के कमरों को सील किया गया।

कार्रवाई के दौरान कोतवाली बस्ती इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव, उप निरीक्षक जय प्रकाश पांडेय, नौतनवा एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज शाही,नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, थाना प्रभारी नौतनवा मनोज राय , सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, थाना परसामलिक प्रिंस कुमार, नौतनवा कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार व उपनिरीक्षक संजय कुमार मौजूद रहे।

बता दें कि पिछली सुनवाई पर बस्ती की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 अप्रैल तक अमरमणि की संपत्ति कुर्क करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया था। इस मामले में अमरमणि त्रिपाठी को लगातार हाजिर न होने पर कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा है।

ये है मामला

छह दिसंबर 2001 को बस्‍ती के व्‍यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण हो गया था। पुलिस ने उसे लखनऊ में अमरमणि त्रिपाठी के घर से बरामद किया था।

इस मामले में अमरमणि सहित नौ को आरोपित बनाया गया है। जेल से छूटने के बाद भी अमरमणि इस प्रकरण में कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसी मामले को लेकर कुर्की की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *