‘बजरंगी भाईजान’ देख कर आया आइडिया, पैदल चल पड़ा पाकिस्तान; युवक गिरफ्तार
प्रयागभारत, जयपुर। राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान के रास्ते हज करने जा रहे हैदराबाद के एक युवक को पकड़ा है। युवक की संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने कहा, फिल्म बजरंगी भाईजान देखकर उसको सीमा पार कर हज पर जाने का विचार आया है। वह सीमा पर पहुंचकर बीएसएफ के जवानों से आ्रह करता और फिर सीमा पार कर पाकिस्तान जाता।
युवक यूट्यूब देखकर पैदल हज पर जाना चाहता था युवक
जैसलमेर शहर कोतवाली के पुलिस थाना अधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक सैयद मजीद पुत्र जहांगीर निवासी हिंग कोठी हैदराबाद है। युवक को जैसलमेर के मूल सागर गांव से पकड़ा गया है। युवक से संदिग्ध सामान या दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। वह हैदराबाद से ट्रेन से जयपुर पहुंचा और फिर वहां से जैसलमेर पहुंचा । युवक यूट्यूब देखकर पैदल हज पर जाना चाहता था।
