Uttara Pradesh

मंत्री ओपी राजभर का बड़ा बयान- जनता ने PM मोदी और सीएम योगी को नकारा; भाजपा पर फोड़ा हार का ठीकरा

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, बलिया। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा भारतीय जनता पर पार्टी पर फोड़ा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जनता […]

Spread the love

 प्रयागभारत, बलिया। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा भारतीय जनता पर पार्टी पर फोड़ा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जनता ने पीएम मोदी और सीएम योगी का नकार दिया है। बता दें कि घोसी लोकसभा सीट पर ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें इंडी गंठबंधन के सपा प्रत्याशी राजीव राय से करारी शिकस्त मिली है।

ओपी राजभर ने शुक्रवार को सुभासपा के केंद्रीय कार्यालय रसड़ा पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के परिणाम पर चर्चा की। ओपी राजभर ने कहा कि गठबंधन के तमाम पार्टियों के नेता गठबंधन धर्म निभाना नहीं जानते, लेकिन हम लोगों ने ईमानदारी से गठबंधन का धर्म निभाया है। उन्होंने कहा कि जनता ने योगी और मोदी को नकार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *