Education

 महाराष्ट्र एमबीए प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, स्कोर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली। महाराष्ट्र एमबीए सीईटी 2024 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। महाराष्ट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (MHT CET Cell) ने राज्य के विभिन्न मैनेजमेंट कॉलेजों में संचालित होने वाले मैनेजमेंट पीजी कोर्सेस (MBA, PGDBM) […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली। महाराष्ट्र एमबीए सीईटी 2024 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। महाराष्ट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (MHT CET Cell) ने राज्य के विभिन्न मैनेजमेंट कॉलेजों में संचालित होने वाले मैनेजमेंट पीजी कोर्सेस (MBA, PGDBM) में इस साल दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा (MHT MBA CET 2024) के परिणाम घोषित कर दिए। सीईटी सेल ने नतीजों (Maharashtra MBA CET Result 2024) की घोषणा आज यानी बृहस्पतिवार, 16 मई को करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं।

Maharashtra MBA CET Result 2024: इन स्टेप में करें स्कोर कार्ड डाउनलोड

ऐसे में जो उम्मीदवार महाराष्ट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा 9 से 11 मार्च 2024 तक आयोजन प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम जानने और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल, cetcel.mahacet.org पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर ही दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार स्कोर कार्ड डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड ईमेल आइडी और पासवर्ड की डिटेल से लॉग-इन करके अपना परिणाम (MHT MBA CET Result 2024) जान सकेंगे और अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड व प्रिंट कर सकेंगे।

बता दें कि MHT CET सेल ने महाराष्ट्र एमबीए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 9 से 11 मार्च तक आयोजन के बाद प्रोविजिनल आंसर-की 1 अप्रैल को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब नतीजों (MHT Maharashtra MBA CET Result 2024) की घोषणा के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी जारी कर दिए गए हैं।

जिन उम्मीदवार महाराष्ट्र एमबीए प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, उनके विभिन्न संस्थानों में दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रॉसेस (CAP) को महाराष्ट्र सीईटी सेल द्वारा शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से राज्य के 300 से अधिक कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *