Uttara Pradesh

मां से नाराज होकर किशोरी ने नहर में लगाई छलांग, चप्‍पल से हुई पहचान तो मचा हड़कंप

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, पनियहवा: खड्डा थाना के गांव बहोरछपरा में सोमवार की दोपहर एक किशोरी अपनी मां से हुई कहासुनी से नाराज होकर घर से निकल गई। गांव से थोड़ी दूर आगे की ओर गुजरने वाले नहर में छलांग लगा दी। […]

Spread the love

 प्रयागभारत, पनियहवा: खड्डा थाना के गांव बहोरछपरा में सोमवार की दोपहर एक किशोरी अपनी मां से हुई कहासुनी से नाराज होकर घर से निकल गई। गांव से थोड़ी दूर आगे की ओर गुजरने वाले नहर में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार ग्रामवासी कुंज बिहारी की 15 वर्षीय पुत्री पूजा की घर में किसी बात पर मां से कहासुनी हुई। इस पर पर नाराज होकर घर से निकल गई। जब कुछ देर बाद भी वह वापस घर नहीं लौटी तो स्वजन ढूंढने निकले।

नहर किनारे पड़े चप्पल को देखकर भाई सूरज ने पहचाना कि चप्पल पूजा का ही है। दो घंटे तक पुलिस व तैरने वाले कुछ ग्रामीणों की मदद से पूजा के शव को नहर से बाहर निकाल गया।

थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। स्वजन के बयान के आधार पर अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *