Education

मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, इन वेबसाइट्स से चेक कर सकेंगे नतीजे

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली:  मेघालय बोर्ड से हायर सेकेंड्री लीविंग सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 2024 (HSSLC) में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मेघालय बोर्ड एवं स्कूल एजुकेशन (MBOSE) की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल यानी […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली:  मेघालय बोर्ड से हायर सेकेंड्री लीविंग सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 2024 (HSSLC) में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मेघालय बोर्ड एवं स्कूल एजुकेशन (MBOSE) की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल यानी 8 मई 2024 को घोषित कर दिया जायेगा। बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी गई है कि रिजल्ट ऑफिस के वर्किंग घंटों में घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जायेगा जिसके बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.mbose.in पर जाकर मांगी गई डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।

इन वेबसाइट्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

मेघालय बोर्ड एवं स्कूल एजुकेशन (MBOSE) की ओर से रिजल्ट कई पोर्टल्स पर जारी किया जाएगा। आप इनमें से किसी पोर्टल पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।

  • www.mbose.in
  • www.megresults.nic.in
  • www.meghalaya.shiksha
  • www.results.shiksha
  • www.jagranjosh.com

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

मेघालय बोर्ड 12th रिजल्ट की घोषणा होते ही आपको ऊपर दिए गए किसी भी पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको रिजल्ट से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको मांगी गई डिटेल भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे और मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

इन डेट्स में आयोजित हुई थीं परीक्षाएं

मेघालय बोर्ड एवं स्कूल एजुकेशन की ओर से 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च से लेकर 27 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड परीक्षाओं के बाद से ही स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कल खत्म हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *