Uttara Pradesh

मेरठ से सात लोकसभा सीटों को साध गए पीएम मोदी, जाते-जाते जनता को दिया ये जरूरी टास्क

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, मेरठ : इस बार भी चुनावी हवा का रुख पश्चिम यूपी ही तय करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का बिगुल मेरठ से ही फूंक गए। आज मेरठ में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री 45 मिनट तक जमकर गरजे। मेरठ […]

Spread the love

प्रयाग भारत, मेरठ : इस बार भी चुनावी हवा का रुख पश्चिम यूपी ही तय करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का बिगुल मेरठ से ही फूंक गए। आज मेरठ में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री 45 मिनट तक जमकर गरजे। मेरठ की क्रांतिधरा से पीएम मोदी ने एनडीए के पूरे कुनबे के साथ चुनावी आगाज कर दिया। इस दौरान प्रधानमंंत्री ने पक्ष-विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वह जाते-जाते मेरठ की जनता को एक जरूरी काम भी बता गए।

Trending Videos

इस बार के चुनाव में हालांकि 2019 के मुकाबले तस्वीर काफी अलग है। तब सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन था। इस बार सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। रालोद अब एनडीए का हिस्सा है। बसपा अकेले चुनावी रण में है। वहीं आज रैली के जरिए प्रधानमंत्री ने पश्चिमी यूपी की सात लोकसभा सीटों को साधने का पूरा प्रयास किया।

PM Modi Rally Meerut: PM address seven Lok Sabha seats from Meerut, gives a tasks to voters

पीएम ने मेरठ वालों को कहा राम-राम, चौधरी साहब को किया याद

पीएम मोदी ने अपने भाषण की भारत माता की जय और राम-राम से शुरुआत करते हुए कहा कि मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांतिवीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़नाथ धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत दिए हैं। हमारी सरकार को ऐसे महान सपूत को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। मैं चौधरी साहब को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। बता दें कि पीएम मोदी की इस रैली को चौधरी चरणसिंह को समर्पित किया गया। रैली का नाम भी भारत रत्न चौधरी चरणसिंह गौरव समारोह रखा गया।

PM Modi Rally Meerut: PM address seven Lok Sabha seats from Meerut, gives a tasks to voters

पीएम बोले-मेरठ की धरती से मेरा खास रिश्ता
पीएम ने कहा कि मेरठ की धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। आपको याद होगा 2014 में और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यहीं मेरठ से की थी। अब 2024 के चुनाव के पहली रैली मेरठ में ही हो रही है। 2024 का यह चुनाव फिर एक सरकार बनाने का चुनाव नहीं है? कौन सांसद बने? कौन न बने? इसका चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। 

PM Modi Rally Meerut: PM address seven Lok Sabha seats from Meerut, gives a tasks to voters

पीएम बोले- संसद में किया गया भाई जयंत चौधरी का अपमान
मेरठ में जनसभा के मंच से पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यों की कीमत देश को आज तक चुकानी पड़ रही है। जब हमारे छोटे भाई जयंत चौधरी को संसद में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की मांग करने के लिए बोलेने लगे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। उनका अपमान किया गया। मैं मानता हूं कि ऐसे लोगों को उनके क्षेत्र के घर-घर में जाकर माफी मांगनी चाहिए। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

PM Modi Rally Meerut: PM address seven Lok Sabha seats from Meerut, gives a tasks to voters

पीएम मोदी ने भांपी किसानों की नब्ज
उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को परेशान किया गया। किसानों के हजारों रुपये गबन कर गए। चीनी मिलों को धड़ाधड़ बंद किया जा रहा था।किसानों के साथ जाे हेराफेरी होती थी वो हमने बंद कराई है। मिलों द्वारा समय पर भुगतान किया जा रहा है। हम किसानों को चीनी और गुड़ तक सीमित नहीं रखना चाहते। गन्ने से एथेनॉल बनाने पर तेजी से काम चल रहा है। पश्चिमी यूपी का यह क्षेत्र अब गन्ना बेल्ट की बजाय अब ऊर्जा की बेल्ट बनेगा।

पीएम ने पश्चिमी यूपी की लोकसभा सीटों एनडीए के प्रत्याशियों अरूण गोविल, डॉ. संजीव बालियान, चंदन चौहान का नाम लेकर इन्हें जिताने की अपील की और कहा कि कैसा भी मौसम हो, गर्मी कितनी भी हो लेकिन आप वोट डालने के लिए जरूर जाना, औरों को भी लेकर जाना।

PM Modi Rally Meerut: PM address seven Lok Sabha seats from Meerut, gives a tasks to voters

भाषण के अंत में मेरठ की जनता को दिया ये जरूरी टास्क
उन्होंने अंत में रैली में आए लोगों को एक जरूरी टास्क भी दिया। उन्होंने कहा कि क्या आप मेरा एक काम करेंगे? यह चुनाव का काम नहीं है, यह मेरा पर्सनल काम है।

विकसित भारत के लिए, बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए महिलाओं के सम्मान के लिए, नौजवानों के लिए, किसानों की समृद्धि के लिए, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए आप मेरा एक काम करेंगे। ये काम बहुत छोटा सा है। आप घर-घर जाना और कहना कि मोदी मेरठ आए थे और आपको प्रणाम भेजा है। घर-घर मेरा प्रणाम पहुंचा दीजिए। इसके बाद भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *