Education

राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट अगले सप्ताह तक संभव, वेबसाइट एवं एसएमएस से चेक कर सकेंगे नतीजे

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली:  राजस्थान बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट अगले सप्ताह में घोषित किया जा […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली:  राजस्थान बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट अगले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। आरबीएसई की ओर से 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग जारी किया जायेगा। नतीजे बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किये जायेंगे जिसके बाद लिंक ऑनलाइन माध्यम से आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो जायेगा जहां से स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

वेबसाइट एवं एसएमएस से चेक कर सकेंगे परिणाम

राजस्थान बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होते ही स्टूडेंट्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। वेबसाइट के अलावा विद्यार्थी एसएमएस के माध्यम से भी अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। इसके लिए आपको निर्धारित नंबर पर मांगी गई डिटेल भेजनी होगी।

ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

  • आरबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा या स्ट्रीम का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप रिजल्ट चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

अलग-अलग जारी हो सकते हैं नतीजे

राजस्थान बोर्ड की ओर से पहले 12वीं साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किये जा सकते हैं। इसके बाद बोर्ड की ओर से 12वीं आर्ट्स के नतीजे एवं अन्य में 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट से संबंधित जानकारी बोर्ड की ओर से जल्द ही अधिसूचना जारी की जा सकती है। स्टूडेंट्स रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *