Crime News

राजस्थान में छह बच्चों के पिता ने प्रेमिका की गला काटकर कर दी हत्या, किराये के कमरे पर दिया घटना को अंजाम

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, जयपुर: राजस्थान के भरतपुर में एक युवती का दूसरे युवक के साथ घूमना शादीशुदा प्रेमी को इतना बुरा लगा कि उसने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। हत्यारे प्रेमी ने युवती की गर्दन पर चाकू से आठ […]

Spread the love

प्रयागभारत, जयपुर: राजस्थान के भरतपुर में एक युवती का दूसरे युवक के साथ घूमना शादीशुदा प्रेमी को इतना बुरा लगा कि उसने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। हत्यारे प्रेमी ने युवती की गर्दन पर चाकू से आठ वार किए जिससे उसकी श्वास और खाना खाने की नली तक कट गई। मामला भरतपुर में पटपड़ा मोहल्ले का है।

शादीशुदा है युवती का प्रेमी

युवती का प्रेमी शादीशुदा है और वह छह बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपित हत्यारे सोनू को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। दैनिक जागरण इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि जिस पलंग पर प्रेमिका पूनम का शव पड़ा हुआ है उसी के पास अलमारी में तमंचा भी रखा हुआ है। आरोपित सोनू पहले पलंग पर बैठा दिखता है फिर वह उठकर एक किनारे हो जाता है।

दो साल पहले हुई थी आरोपी से मुलाकात

पुलिस के अनुसार आरोपित सोनू शर्मा (32 वर्षीय) की मुलाकात 21 साल की पूनम से दो साल पहले हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध हो गए। पूनम के कारण सोनू भी भरतपुर में ही आकर रहने लगा। सोनू पहले से शादीशुदा है और उसके छह बच्चे भी हैं। कुछ दिन पहले सोनू ने पूनम को किसी अन्य युवक के साथ घूमते हुए देख लिया। इस कारण वह पूनम से नाराज हो गया।

मिलने के लिए किराए के कमरे पर बुलाया

बुधवार शाम को सोनू ने पूनम को मिलने के लिए अपने किराए के कमरे पर बुलाया, उस समय वहां कोई नहीं था। कमरे में दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ा और दोनों के बीच हो रहे झगड़े की आवाज कमरे के बाहर आने लगी तो मकान मालिक महेंद्र मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंची पुलिस

उन्होंने कमरे के अंदर देखा तब तक सोनू पूनम का गला काट चुका था, पूनम का शव पलंग पर पड़ा था। नीचे खून फैला हुआ था। तब महेंद्र ने सोनू को कमरे में बंदकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूनम के स्वजन को सूचना देने साथ ही शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *