राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट, यहां से करें आवेदन
प्रयाग भारत, नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET 2024) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी देशभर के आईआईटी, एनआईटी सहित केंद्रीय/ राज्य विश्वविद्यालय/ संस्थान आरआईई और सरकारी कॉलेज में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में एडमिशन लेना चाहते हैं वे इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर उपलब्ध है। इच्छुक छात्र पोर्टल पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 तय की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 13 अप्रैल 2024
- आवेदन पत्र भरने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2024
- फॉर्म में करेक्शन करने की तिथि: 2 से 4 मई 2024
- एडमिट कार्ड जारी होने की डेट: एग्जाम से तीन दिन पूर्व
- परीक्षा की तिथि: 12 जून 2024
आवेदन कैसे करें
इस एग्जाम में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और रजिस्टर बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना है। इसके बाद आप अन्य डिटेल सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
NCET 2024 Online Form- डायरेक्ट लिंक
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
13 भाषाओं में आयोजित होगा एग्जाम
इस परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा। ये भाषाएं असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं। एनसीईटी 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
