Crime News

लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात, रिटायर्ड DM के घर में घुसे बदमाश- लूट के बाद पत्नी की हत्या

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, लखनऊ : इंदिरानगर सेक्टर 20 में सेवानिवृत्त आइएएस देवेंद्र नाथ दुबे के घर मे घुसे बदमाशों ने लूटपाट के बाद पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी। घटना के समय देवेंद्र ड्राइवर को लेकर गोल्फ खेलने गए थे। मोहिनी […]

Spread the love

प्रयागभारत, लखनऊ : इंदिरानगर सेक्टर 20 में सेवानिवृत्त आइएएस देवेंद्र नाथ दुबे के घर मे घुसे बदमाशों ने लूटपाट के बाद पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी। घटना के समय देवेंद्र ड्राइवर को लेकर गोल्फ खेलने गए थे। मोहिनी का शव बाथरूम के बगल में चेंजिंग रूम में पड़ा मिला।

पहली पत्नी के बाद की थी दूसरी शादी

2009 में देवेंद्र सेवानिवृत्त हुए थे। 2007 में उन्होंने मोहिनी से शादी की थी। मोहिनी दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अफसरों ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस को दो संदिग्ध सीसी कैमरे में मिले हैं। दो नौकरों समेत कुछ अन्य से पुलिस पूछताछ कर रही है। पहली पत्नी से देवेंद्र के दो बेटे हैं। एक नोएडा में और दूसरा महानगर में रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *