Uttara Pradesh

लापरवाही की हद: ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तार जोड़ रहा था किसान, फिर… वहीं इकट्ठा हो गई भीड़

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, मेरठ: भावनपुर के रूकनपुर में ट्यूबवेल चलाने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तार जोड़ने लगे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आपूर्ति बंद होने पर किसान तार जोड़ने के लिए चढ़ा […]

Spread the love

प्रयागभारत, मेरठ: भावनपुर के रूकनपुर में ट्यूबवेल चलाने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तार जोड़ने लगे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आपूर्ति बंद होने पर किसान तार जोड़ने के लिए चढ़ा था। अचानक ही सप्लाई आ गई, जिसकी वजह से हादसा हो गया।

पुलिस का कहना है कि पत्नी से विवाद के चलते क्षुब्ध होकर युवक विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। उसके बाद हाइटेंशन लाइन को पकड़कर जान दे दी। परिवार के लोगों ने कोई भी कार्रवाई नहीं करने की बात कहकर पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया।

पत्नी से थी विवाद

भावनपुर के रूकनपुर निवासी 37 साल के पूरण सिंह का 12 साल से पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पूरण सिंह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। स्वजन का कहना है कि सोमवार की सुबह पूरण सिंह घर से खेत गया था। ट्रांसफार्मर से बिजली का तार टूटने से ट्यूबवेल नहीं चल रही था।

उस समय बिजली आपूर्ति भी बंद थी। तार जोड़ने के लिए पूरण ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। अचानक ही आपूर्ति होने से करंट लगने पर पूरण की मौत हो गई। उसका शव ट्रांसफार्मर पर देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आठ बजे ग्रामीणों ने अवर अभियंता को हादसे की सूचना दी।

उसके बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। शटडाउन लेकर शव को ट्रांसफार्मर से उतारा गया। थाना प्रभारी संजय द्विवेदी का कहना है कि परिवार ने कोई भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करना चाहते है। पत्नी से विवाद के चलते पूरण ने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर खुद ही बिजली का तार पकड़कर जान दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *