संडे को जारी होंगे यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र, एग्जाम 16 मार्च से शुरू
प्रयागभारत, नई दिल्ली: यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल जाारी किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, एंट्रेंस एग्जाम के लिए हॉल टिकट 10 मार्च, 2024, संडे को आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर रिलीज किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि हॉल टिकट को डाउनलोड करने के बाद वे उसमे दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और फिर उसके अनुसार ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचें। नियमों की अनदेखी करने वाले अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें।
UPJEE Exam 2024: 16 से 22 मार्च तक होगी यूपी पॉलीटेक्निक परीक्षा
यूपी पॉलीटेक्निकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 से 22 मार्च 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 27 मार्च को जारी की जाएगी। इसके बाद, आपत्ति विंडो उठाने के लिए उम्मीदवारों को 30 मार्च तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद, प्रवेश परीक्षा के परिणाम 8 अप्रैल, 2024 को घोषित किए जाएंगे। वहीं, इस परीक्षा से अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
UPJEE Admit Card 2024: यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा। अबहोम पेज पर उपलब्ध UPJEE 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
