Sport

सचिन-सूर्या समेत इन क्रिकेटर्स ने किया मतदान, वोटिंग के बाद लोगों से की ये खास अपील

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पांचवें चरण के चुनाव में 13 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मुंबई में वोट डालने के लिए कई सेलेब्स के अलावा क्रिकेटर्स को देखा गया, जो अपने-अपने पोलिंग बूथ पहुंचे और वोट […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पांचवें चरण के चुनाव में 13 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मुंबई में वोट डालने के लिए कई सेलेब्स के अलावा क्रिकेटर्स को देखा गया, जो अपने-अपने पोलिंग बूथ पहुंचे और वोट कास्ट किया। इस दौरान उन्होंने कैमरे पर स्याही वाली उंगल को दिखाया। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर सूर्यकुमार यादव तक कई क्रिकेटर्स को मतदान करते हुए देखा गया।

Sachin Tendulkar ने वोट डालकर लोगों से की ये खास अपील

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मतदान करके जनता से खास अपील की। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के लिए मतदान करिए, ये बहुत जरूरी है।

Aakash Chopra ने अपनी पत्नी संग किया मतदान

मशहूर कमेंटेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा अपनी वाइफ के साथ वोट डालने गए। उन्होंने वोटिंग के बाद अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि भारत के उज्जवल भविष्य के लिए मतदान किया जय हिंद।

अंजिक्य रहाणे ने भी डाला वोट

भारतीय टीम के अनुभवी बैटर अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2024 से फ्री होकर अपने घर पहुंचे, जहां उन्होंने वोट डाला और तस्वीर शेयर कर लिखा, हमें अपना कर्तव्य निभाया, क्या आपने भी निभाया। इस दौरान रहाणे के साथ उनकी पत्नी भी नजर आई।

सूर्यकुमार यादव ने भी किया मतदान

भारतीय टीम के धाकड़ बैटर सूर्यकुमार यादव ने वोटिंग के बाद लोगों से अपील की। सूर्या ने कहा कि चलिए अपने मताधिकार का उपयोग कर देश के भविष्य को आकार देते हैं।

सुनील गावस्कर ने भी डाला वोट

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी अपने घर के पास के मतदान केंद्र में जाकर वोट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *