Crime News

सारण में हथियार के बल पर CSP संचालक से 4.40 लाख की लूट, FIR दर्ज कर छापेमारी में जुटी पुलिस

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, गड़खा (सारण)। बिहार के सारण में गड़खा थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव में ब्रह्म बाबा स्थान के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार की रात बाइक सवार सीएसपी संचालक को घेर लिया और मारपीट कर देसी […]

Spread the love

 प्रयागभारत, गड़खा (सारण)। बिहार के सारण में गड़खा थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव में ब्रह्म बाबा स्थान के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार की रात बाइक सवार सीएसपी संचालक को घेर लिया और मारपीट कर देसी कट्टा के बल पर चार लाख दस हजार रुपये व कागजात रखा बैग लूट लिया। लूटकांड को अंजाम देकर बदमाश गड़खा मानपुर मेन रोड की ओर फरार हो गए।

पीड़ित पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव निवासी शशि रंजन कुमार की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।

पुलिस सीएसपी संचालक से पूछताछ करने के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस को पीड़ित शशि रंजन ने बताया कि समीप के ही कुदरबाधा गांव में वह पंजाब नेशनल बैंक का सीएसपी व एक दुकान रौनक कम्युनिकेशन चलाता है।

सीएसपी के लिए बैंक से तीन लाख रुपये की निकासी कर अपनी दुकान में रखा था। वहां पहले से दुकान का 60 हजार रुपये था। देर शाम दो ग्राहकों में से एक ने 21 हजार तथा दूसरे ने 29 हजार समेत कुल 50 हजार रुपये जमा करने के लिए दिए थे।

सीएसपी एवं दुकान बंद कर शुक्रवार की रात मैं अपने घर जा रहा था। तभी मुड़ा ब्रह्म बाबा स्थान के समीप एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया और मारपीट कर देसी कट्टा का दिखाकर रुपये वाला बैग छीन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *