Uttara Pradesh

सीएम योगी पहुंचे मथुरा, श्रीकृष्ण जन्‍मभूम‍ि मंद‍िर में की पूजा-अर्चना; चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे। यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। यहां मंगलम रिसोर्ट में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सीएम ने कहा मेरा सौभाग्य है यहां बार बार […]

Spread the love

प्रयागभारत, मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे। यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। यहां मंगलम रिसोर्ट में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सीएम ने कहा मेरा सौभाग्य है यहां बार बार आने का मौका मिलता है।

उन्होंने कहा यहां कि होली की चर्चा पूरी दुनिया में है। हमसे जितना हो रहा वो भी कम पड़ रहा है। याद करिये 2021 में जब वैष्णो महाकुम्भ का आयोजन हुआ। जब तक कुम्भ था कोरोना नहीं आया। कुम्भ खत्म होने पर कोरोना कि महामारी फैली। पिछले दस वर्ष में आपने बदलते भारत को देखा है। लोग सम्मान के साथ भारत को देखते हैं। हर भारतवासी को सम्मान मिल रहा। मोदी के नेतृत्व में विश्वास बढ़ा है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि हाइवे रेलवे एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा। कल्याणकारी योजना का लाभ सबको मिल रहा। हर जाति वर्ग को ध्यान में रख योजना बनी। मोदी ने 2014 में मंत्र दिया सबका साथ सबका विकास ये उसी का परिणाम है। सब लोग इन योजनाओं से जुड़ चुके हैं।

हमने तुष्टिकरण नहीं, हर नागरिक की संतुष्टि को आधार बनाया। भारत नए भारत के रूप में जाना जा रहा है। हमारी विरासत का संरक्षण भी हो रहा है। यही मोदी की गारंटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *