Education

हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा परिणाम घोषित, ये रहे 13657 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी के 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी के 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 2023 के नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा ग्रुप डी परीक्षा परिणाम (HSSC CET Result 2023) बृहस्पतिवार, 7 मार्च 2024 को घोषित किए गए। इसके साथ ही, HSSC ने CET ग्रुप डी परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी कर दिए हैं।

HSSC CET Result 2023: ये रहे चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर

ऐसे में जो उम्मीदवार HSSC द्वारा 21 और 22 अक्टूबर 2023 को आयोजित CET ग्रुप डी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रोल नंबर सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची में देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर ही दिए गए रिजल्ट्स सेक्शन के लिंक से परिणाम पेज पर जाएं और यहां पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार परीक्षा परिणाम (HSSC CET Group D Result 2023) PDF फॉर्मेट में देख सकेंगे। इस फाइल उम्मीदवार अपना रोल नंबर सर्च (Ctrl+F) कर सकेंगे।

HSSC CET Result 2023: 13657 पदों के लिए हुआ उम्मीदवारों का चयन

इसके साथ ही, हरियाणा SSC द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के सूचना CET 2023 का आयोजन राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 13,657 ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित किया गया था। इनमें सबसे अधिक 13104 रिक्तियां कॉमन कैडर की हैं, जबकि 137 पद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, 100 पद रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज, 100 पद हरियाणा स्टेट एग्जीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड, आदि के लिए घोषित की गई हैं। विभागवार रिक्तियों की संख्या के लिए रिजल्ट लिंक पर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *