Uttarakhand

एक अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान, 85% मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग हुई

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड में 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी हो गई है। इसके बाद अब एक अप्रैल से प्री एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान चलेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड में 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी हो गई है। इसके बाद अब एक अप्रैल से प्री एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान चलेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों ने अब तक 19 हजार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं। हर बूथ पर अनुपस्थित, शिफ्टेड, डेथ वाले मतदाताओं की सूची तैयार हो रही है।

एक क्लिक पर अपने बीएलओ के लिए बुक करा सकते हैं फोनकॉल

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” के फीचर से मतदाता एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-NET मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *